Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मंडा पूजा समिति, होचर, कांके, रांची का झूलन के साथ मंडा पूजन संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मंडा पूजा समिति, होचर, कांके, रांची का झूलन के साथ मंडा पूजन संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। होचर का तीन दिवसीय मंडप पूजन आज झूलन के साथ संपन्न हो गया। झूलन में 76 भोगता थे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कांके विधायक सुरेश बैठा, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, जिला परिषद सदस्य किरण देवी, समाजसेवी हरिनाथ साहू, समाजसेवी दिलीप साहू थे। 
मौके पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा सनातन संस्कृति का अनुपम संगम मंडा पूजा में देखने को मिलता है।  

विहिप के क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा विगत 21 दिन से मंडा पूजन का अनुष्ठान चल रहा है। भोक्ताओं के कठोरतम आराधना के कारण ही जलती हुई अंगारों में चलकर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करने में सामर्थ हो पाते हैं। 

पर्व के माध्यम से जहां एक ओर आस्था का संगम होता है वहीं दूसरी और विभिन्न गांव से आए हुए श्रद्धालुओं के कारण एकत्र समाज दिखाई पड़ता है। जिला परिषद किरण देवी, समाजसेवी हरिनाथ साहू व दिलीप साहू ने भी सभी भक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारी प्राचीन धरोहर है। जिस पर्व को समस्त हिंदू समाज के घटक एक साथ मिलकर मनाते हैं। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव प्रदीप राम, संरक्षक शत्रुघ्न साहू,संजय साहू, अंकित कुमार, सूरज राम, भोला साहू, संजय राम, संतोष साहू, रोहित साहू, अरविंद कुमार, हरि कुमार, लक्ष्मण राम, अनुज लाल, नवीन कुमार, गौतम तिवारी सहित अनेक लोगों की विशेष भूमिका रही। उक्त जानकारी मंडा पूजा समिति होचर, कांके, रांची के अध्यक्ष निरंजन कुमार ने दी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,432