एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला में फिर एक बार आसमानी बिजली का कहर टूट पड़ा है। वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी है जबकि आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सदर अस्पताल में प्रभावितों के पहुंचने से अपना अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। लोहरदगा में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र में वज्रपात की घटना हुई है। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गयी है, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। मृतकों में कुडू थाना क्षेत्र के सलगी कोलपारा निवासी करमा उरांव की पत्नी घूरती उरांव (48) और लोहरदगा जिला के बगडू थाना क्षेत्र के चरहू गांव निवासी स्वर्गीय अजीज खान की पुत्री असीदा खातून (40) के रुप में हुई है।
बता दें कि जिला में पिछले एक महीने के दौरान पांच लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो चुकी है। जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। मानसून की शुरुआत के साथ ही वज्रपात की घटनाओं ने लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है।