कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास सड़क हादसे में झारखंड पुलिस स्पेशल ब्रांच से रिटायर्ड नवल किशोर पासवान की मौत
टीम एबीएन, रांची। कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में झारखंड पुलिस स्पेशल ब्रांच से रिटायर्ड नवल किशोर पासवान की मौत हो गयी है। हादसा बस की चपेट में आने से हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मृतक के परिजनों ने बस चालक पर कार्रवाई की मांग की है। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने भी घटना पर दुख जताया है और कार्रवाई की मांग की है। घटना के आठ घंटे बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परिजन नाराज हैं।