टाटा स्टील : कर्मचारियों के वेतन में मासिक 30 हजार तक वृद्धि

 

सात वर्षीय वेज रिवीजन समझौते में एमजीबी, इंक्रीमेंट, एचआरए और भत्तों में बड़ी बढ़ोतरी 

टाटा वर्कर्स यूनियन का संघर्ष रंग लाया,कर्मचारियों को मिलेगा बंपर आर्थिक लाभ 

एमजीबी, एचआरए, इंक्रीमेंट और विभिन्न भत्तों में वृद्धि से कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। टाटा स्टील जमशेदपुर एवं ट्यूब्स डिवीजन के कर्मचारियों के लिए सात वर्षीय वेज रिवीजन समझौते की प्रमुख विशेषताएं सामने आ गयी हैं। यह समझौता 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2031 तक प्रभावी रहेगा। समझौते के तहत कर्मचारियों के बेसिक वेतन, इंक्रीमेंट, हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) और विभिन्न भत्तों में उल्लेखनीय वृद्धि की गयी है। 

ओल्ड सीरीज (ओएस) कर्मचारियों के लिए न्यूनतम गारंटीड बेनिफिट (एमजीबी) बेसिक और डीए का 10 प्रतिशत तय किया गया है, जिसकी औसत राशि लगभग 12,535 रुपये प्रतिमाह होगी। यह राशि दो चरणों में 1 जनवरी 2025 और 1 अप्रैल 2026 से बेसिक वेतन में जोड़ी जायेगी। वहीं, एनएस सीरीज कर्मचारियों को 5,500 रुपये से 9,300 रुपये तक एमजीबी मिलेगा, जिसकी औसत राशि 8,810 रुपये प्रतिमाह होगी। 

समझौते के तहत ओएस-1 ग्रेड का अधिकतम वेतन 54,025 रुपये से बढ़कर 86,055 रुपये तथा ओएस-12 का वेतन 85,720 रुपये से बढ़कर 1,36,535 रुपये प्रतिमाह हो जायेगा। इंक्रीमेंट की दरों में भी बढ़ोतरी की गयी है। इसके अलावा यूटिलिटी, नाइट शिफ्ट, शिक्षा, मोबाइल एवं इंटरनेट, वाहन रखरखाव तथा अन्य भत्तों में वृद्धि का प्रावधान किया गया है। 

कर्मचारियों को 1 जून 2026 से संशोधित बेसिक वेतन पर 10 प्रतिशत एचआरए भी मिलेगा। साथ ही एनपीएस में 1,000 रुपये मासिक योगदान, टीम परफॉर्मेंस रिवार्ड में 600 रुपये की वृद्धि और उच्च तकनीकी योग्यता प्राप्त करने पर अतिरिक्त लाभ दिया जायेगा। 

एक नजर में प्रमुख लाभ 

  • ओएस कर्मचारियों को औसतन 12,535 एमजीबी  
  • एनएस कर्मचारियों को औसतन 8,810 एमजीबी  
  • 10% एचआरए का अतिरिक्त लाभ  
  • विभिन्न भत्तों में 3,000 से अधिक की वृद्धि  
  • एनपीएस हेतु 1,000 मासिक योगदान  
  • वेज रिवीजन से 18,116 से 30,793 प्रतिमाह तक अतिरिक्त लाभ का अनुमान  
  • समझौता अवधि: 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2031 तक।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse