Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : कतरास गोशाला पुल के पास टाटा मैजिक और टेंपो की भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : कतरास गोशाला पुल के पास टाटा मैजिक और टेंपो की भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर
विज्ञापन

धनबाद कतरास गोशाला पुल के पास टाटा मैजिक और टेंपो में भीषण टक्कर, दोनों चालक घायल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास गोशाला पुल के समीप शुक्रवार को टाटा मैजिक और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गये। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक (जेएच 01 ईएम 1846) धनबाद की ओर से आ रही थी, जबकि टेंपो (जेएच 10 एके 1868) लिलोरी मंदिर मुख्य द्वार से काको मोड़ की ओर जा रहा था। 

इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये और चालक घायल हो गये। टाटा मैजिक चालक अनिल यादव ने बताया कि वह अपनी लेन में रांची की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे टेंपो से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस की तत्परता से सड़क पर लंबा जाम लगने से बच गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही थी और दोनों पक्षों से जानकारी जुटायी जा रही थी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,776