रांची-रामगढ़ मार्ग के पुंदाग चुटूपालु स्थित टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी आग
टीम एबीएन, रांची। रामगढ़ मार्ग के पुंदाग चुटूपालु स्थित टोल प्लाजा के पास चलती कार में आग लग गयी। हादसे के बाद ड्राइवर की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल गये। इसके बाद गाड़ी धू-धू कर जल गयी।
गाड़ी रामगढ़ से रांची की ओर जा रही है जिसमें पांच लोग सवार थे। सभी सुरक्षित गाड़ी से निकले और गाड़ी को जलता हुआ छोड़ निकल गये।