झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम से की शिष्टाचार भेंट
टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैजनाथ राम के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की एवं राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बैजनाथ राम के उज्ज्वल एवं सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में झारखंड के विकास एवं जनहित के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जायेगा।
भेंट के दौरान झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा राज्यभर में संचालित विभिन्न सामाजिक, सेवा एवं जनजागरण गतिविधियों की जानकारी भी साझा की तथा समाजहित एवं जनहित के कार्यों में निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन का आग्रह किया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। सभी ने श्री बैजनाथ राम जी का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
यह शिष्टाचार भेंट सौहार्द्र, सामाजिक सहभागिता एवं जनसेवा के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक रही। प्रतिनिधिमंडल मे प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, महामंत्री दीपक गोयनका, कोषाध्यक्ष विकास झाझरिया, प्रांतीय संयोजक अमित शर्मा, रांची शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अनीश सरावगी उपस्थित हुए।