Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : बैंक मोड़ रे टॉकीज की गली में भारी मात्रा में फेंकी गयी हैं एक्सपायरी दवाइयां

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : बैंक मोड़ रे टॉकीज की गली में भारी मात्रा में फेंकी गयी हैं एक्सपायरी दवाइयां
विज्ञापन

सरेआम इस तरह दवाइयां फेंकना नियमों का  उल्लंघन के साथ सामाजिक खतरा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। शहर के बैंक मोड़ रे टॉकीज की गली में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां सड़कों पर खुलेआम फेंक दी गयी हैं। जो कि सीधे तौर पर नियम का उल्लंघन है।  

इस जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर सैकड़ों दवाईयों की दुकान हैं। इसके बावजूद नियम का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा हैं। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि लगभग तीन दिनों से इसी अवस्था में भारी मात्रा में दवाइयां फेंकी गयी है। 

दवाइयों की सीसी से बदबू फैल रही हैं। इसे देखने वाला कोई नहीं है। वहां के स्थानीय लोगों के अनुसार कौन फेंका? किसने फेंका? किसी ने नहीं देखा! नगर निगम की गाड़ियां भी इन दवाइयों को उठाकर नहीं ले गयी।  

करीब तीन दिनों से भारी मात्रा में दवाइयों सीसी से बदबू निकल रही हैं। आसपास के दुकानदारों का बैठना भी मुश्किल हो रहा हैं। इस मामले में धनबाद सिविल सर्जन को सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता हैं। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,074