- सांसद सुखदेव भगत की अनुशंसा पर गुमला को बड़ी सौगात
- पहाड़ी और उपेक्षित क्षेत्रों की 9 सड़कों को मिली स्वीकृति
लोहरदगा एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सांसद सुखदेव भगत के अथक प्रयासों से गुमला जिले को सड़क विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। सांसद की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने जिले के सुदूर पहाड़ी और उपेक्षित क्षेत्रों की 9 महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति दे दी है।
इन सड़कों के बनने से हजारों ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत इन 9 सड़कों कुल 34 किलोमीटर लंबी ये सभी सड़कें बिशुनपुर, चैनपुर और डुमरी प्रखंड के दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बनेंगी, जहां आजादी के बाद से लोगों को पक्की सड़क का इंतजार था।
- बिशुनपुर प्रखंड: हेलता से बालतूपाठ, टुटुवा कुजाम रोड से रमझरिया तक, कुजाम से चोटोंग पाठ।
- चैनपुर प्रखंड: गुंगरू से चकडीपा पाठ, लुपुंगसे वीजा पाठ ,चमनरवा गुरदारी रोड से बागलता भाया कोरकोट पाठ।
- डुमरी प्रखंड: कंदा पाठ से दुरूलसरना, कंदा पाठ से टोपे टोली, दीना महुआ टोली से वेलटोली।
सांसद सुखदेव भगत ने कहा, ये सिर्फ सड़कें नहीं हैं, ये पहाड़ों में रहने वाले हमारे आदिवासी भाई-बहनों के लिए विकास की लकीर है। बरसात में इन गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट जाता था। सड़क बनने से इस क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगा। सांसद जल्द ही इन सभी सड़कों का आधारशिला रखेंगे।