Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम
विज्ञापन
  • आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र आजसू ने निर्मल महतो चौक में दीप प्रज्ज्वलित किया। आजसू के 41वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र आजसू के तत्वावधान में रांची स्थित निर्मल महतो चौक पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्र आजसू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर संगठन के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष और झारखंडी अस्मिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आजसू आंदोलन के प्रेरणास्रोत एवं झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेताओं के योगदान को स्मरण करते हुए उनके सपनों के अनुरूप राज्य के सर्वांगीण विकास और युवाओं के सशक्तिकरण का संकल्प लिया। 

निर्मल महतो चौक पर दीप प्रज्ज्वलित कर संगठन के 41 वर्षों की संघर्षशील यात्रा को नमन किया गया। छात्र आजसू के नेताओं ने कहा कि आजसू पार्टी ने अपने स्थापना काल से ही झारखंड के हक, अधिकार, पहचान और युवाओं के भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष किया है।

संगठन का 41वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं के लिए नये उत्साह, ऊर्जा और संकल्प का अवसर है। छात्र आजसू आने वाले समय में छात्र-युवा हितों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को और मजबूती से उठाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकतार्ओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। 

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव अंजू तिर्की, राजेश सिंह, सक्षम झा, अनुष्का सिन्हा, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, सौरभ यादव, खुशबू, रवि रोशन, राज दुबे, ईश्वर चंद्र, अमित इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,324