- तेरापंथ युवक परिषद, रांची ने किया योग कार्यक्रम
टीम एबीएन, रांची। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के मार्गदर्शन में फिट युवा-हिट युवा के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, रांची द्वारा योग कार्यक्रम मोराबादी के आॅक्सीजन पार्क में आयोजित किया गया।
योग कार्यक्रम में काफी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। योग सत्र सुबह 6:30 से 7:30 तक चला जिसका संचालन सोनू पारख ने किया। युवक परिषद के अध्यक्ष पंकज बोहरा द्वारा योग सत्र में शामिल सभी लोगों कों आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम कों आयोजित करने में श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल का सहयोग रहा।
आज के कार्यक्रम में अमर चंद बैंगानी, अशोक सुराणा, कुसुम पारख, अमित बैंगानी, विवेक दस्सानी, ललित सेठिया, विकास नाहटा, नेहा बैंगानी, पूजा नाहटा, रति बोहरा,नेहा सेठिया, विवेक बैंगानी आदि शामिल हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।