टीम एबीएन, रांची। सत्यानंद योग मिशन रांची ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी में कई प्रतिष्ठित जगहों पर संस्थानों में योगाभ्यास कराये। मिशन के निदेशक स्वामी मुक्तरथ ने झारखंड उच्च न्यायालय में योग कराया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक, जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, जस्टिस राजेश शंकर, जस्टिस अनुभा रावत, जस्टिस दीपक रौशन, जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार जनरल सत्यप्रकाश सिन्हा, एडवोकेट जेनरल सहित हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी, वकील एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में योगाभ्यास किये।
स्वामी मुक्तरथ एवं इनके सहयोगी अवनीश कुमार, श्रुतिकीर्ति तथा रोहित कुमार योग कक्षा का संचालन किये। सत्यानंद योग मिशन की ओर से बायोडायवर्सिटी पार्क तुपुदाना में सुमित कुमार ठाकुर मुख्य पोस्टमास्टर जेनरल संजीव रंजन सहित डाक विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराये।
भीएमआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्वामी मुक्तरथ जी के साथ रोहित कुमार और केशव कुमार ने योग कराया। मिशन के तहत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट डोरंडा में गौरव कुमार ने योग कराया। डीएवी गांधीनगर में हजारों बच्चों ने स्वामी मुक्तरथ के गॉईडेन्स में योग, प्राणायाम किये जिसमें प्रिंसिपल प्रदीप कुमार झा और सभी शिक्षक भी शामिल हुए।
सत्यानंद योग मिशन केंद्र, सरोवर एनक्लेव में स्वामी मुक्तरथ और अवनीश कुमार ने योग, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास को कराये। अंजना राय सहित बहुत सी महिलाएं एवं पुरुष योग के अभ्यासों को किये।