- झारखंड राजस्थानी अकादमी के विनय सरावगी बने अध्यक्ष
टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य की सुप्रसिद्ध समाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक संस्था झारखंड राजस्थानी अकादमी के पदाधिकारीयो का चुनाव सत्र 2026-29 सम्पन्न हुआ।चुनाव पदाधिकारी अजय मारू ने निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक पदाधिकारीयो के चयन हेतु आहूत किया।
जिसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष पद हेतु विनय सरावगी के नाम का प्रस्ताव आया , जिन्हें सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।
तदोपरांत उपाध्यक्ष पद में बसंत मित्तल एवं पंकज पोद्दार को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया।
महासचिव पद के लिए रविशंकर शर्मा टोली को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री शिवशंकर साबू को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। सहसचिव पद के लिए श्री मनोज बजाज एवं श्री राकेश जैन रारा को निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विनय सरावगी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य राजस्थान भाषा, संस्कृति, साहित्यिक, संस्कार, पहनावा, मान सम्मान, खान पान को व्यापक रूप से प्रचारित करने में राजस्थानी अकादमी की महत्ती भूमिका दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही वर्तमान में 100 संस्थापक सदस्यों के पाश्चात्य राज्यस्तरीय में सदस्यों का विस्तार किया जाएगा।
श्री सरावगी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि रविन्द्र भवन का जल्द से उद्घाटन कर राज्य में आहूत सांस्कृतिक गतिविधियों, आयोजनो को बढ़ावा दे। जिससे झारखंड का चौमुखी विकास होगा।
धन्यवाद ज्ञापन नवनिर्वाचित महासचिव रवि शंकर शर्मा ने दिया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य संदीप मुरारका, अशोक पुरोहित, आशीष मोदी मीनू, दीपक मारू उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रवक्ता सह सहसचिव मनोज बजाज ने दी।