Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आरएसएस के रांची कार्यालय पर हमला राष्ट्रवाद पर सीधा हमला है : रघुवर दास

आरएसएस के रांची कार्यालय पर हमला राष्ट्रवाद पर सीधा हमला है : रघुवर दास
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, रांची/ जमशेदपुर। राजधानी रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम से हुए हमले की पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल आरएसएस कार्यालय पर नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद पर हमला है। 

बम नहीं फटने से एक बड़ी दुर्घटना टल गयी, अन्यथा जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति से ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है। 

साथ ही राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ को भी गंभीर चिंता का विषय बताया। कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उन्होंने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.