रांची स्थित संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, बाबूलाल मरांडी ने कहा- यह बेहद गंभीर मामला
टीम एबीएन, रांची। रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास किया गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रांची पुलिस के अनुसार, अज्ञात लोगों ने आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाते हुए पेट्रोल बम फेंके। समय रहते स्थिति नियंत्रण में रहने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि सुबह करीब दो व्यक्तियों ने आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके। उनके अनुसार, आरोपी एक कार से आये थे और उनके साथ मोटरसाइकिल सवार लोग भी मौजूद थे।