Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : तेतुलमारी के गंडुवा कोढ़िया बस्ती में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला कारोबार

धनबाद : तेतुलमारी के गंडुवा कोढ़िया बस्ती में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कोयला कारोबार
विज्ञापन

डीजीपी को पत्र लिखकर कार्यवाई की मांग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी क्षेत्र स्थित गंडुवा कोढ़िया बस्ती में कथित रूप से संचालित अवैध कोयला कारोबार को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड के डीजीपी को शिकायत पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तेतुलमारी क्षेत्र के गंडुवा कोढ़िया बस्ती में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहे हैं। जहां मोटरसाइकिल, स्कूटर और अन्य वाहनों से कोयला पहुंचाया जाता है तथा बाद में ट्रक और हाईवा के माध्यम से बिहार, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भेजा जाता है। 

रत्नेश कुमार ने कहा कि इस अवैध कारोबार से बीसीसीएल और राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कोयला कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसके बावजूद कोयला माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर तेतुलमारी गंडुवा कोढ़िया बस्ती इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध डिपो संचालित कर अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जिससे थाना प्रभारी ओर एसएसपी की भी छवि धूमिल हो रहा है। 

आखिर ये कोयला माफिया पर किसका संरक्षण प्राप्त है जो खुलेआम कोयला कारोबार चला रहे है ओर कोई कार्रवाई भी नहीं हो रहा है। पत्र में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की गई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,839