Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : 35वीं पुण्यतिथि पर कोयलानगरी ने किया सूर्यदेव सिंह को नमन...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : 35वीं पुण्यतिथि पर कोयलानगरी ने किया सूर्यदेव सिंह को नमन...
विज्ञापन

रत्नेश कुमार ने 35वीं पुण्यतिथि पर मजदूरों के मसीहा सूर्यदेव सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मजदूरों के नेता और गरीबों के मसीहा स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को कतरास मोड़, झरिया स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर सिंह मेंशन कार्यकर्ता रत्नेश कुमार ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

रत्नेश कुमार ने कहा कि स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह का जीवन श्रमिकों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। 

उन्होंने कहा कि सूर्यदेव सिंह ने मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया और समाज के कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। 

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा, स्व सूर्यदेव सिंह जी को कोटि-कोटि नमन...। सूर्यदेव सिंह अमर रहें। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उनके समर्थकों एवं स्थानीय लोगों ने भी भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,889