Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च की तैयारी को लेकर आजसू की महत्वपूर्ण बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च की तैयारी को लेकर आजसू की महत्वपूर्ण बैठक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव  ने की।  बैठक में आगामी स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च कार्यक्रम की तैयारियों, रूपरेखा एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी। 

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च को व्यापक एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया जायेगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों, युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जायेगा। साथ ही राज्य में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, छात्र हितों एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जायेगा। 

बैठक में संगठन के रांची जिला, विश्विद्यालय एवं  महाविद्यालय इकाइयों को कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया। 

आजसू नेताओं ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष एवं जनसेवा की भावना को स्मरण करने का अवसर है, वहीं आक्रोश मार्च के माध्यम से जनता और छात्रों की आवाज को सशक्त रूप से उठाया जायेगा। 

बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, प्रशांत महतो, अंजू तिर्की, अनुष्का सिन्हा, जिलाध्यक्ष राजकिशोर महतो महानगर अध्यक्ष अमन साहू रवि रोशन, नितेश, राहुल, अब्दुल खान, अमित, निशांत, राज, हर्ष मनीषा, विकास इत्यादि छात्र नेता उपस्थित रहे। 

सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) प्रधान कार्यालय, रांची के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,882