Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शौर्य शक्ति सेवा फाउंडेशन की पहली बैठक रांची में संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शौर्य शक्ति सेवा फाउंडेशन की पहली बैठक रांची में संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शौर्य शक्ति सेवा फाउंडेशन से एक एनजीओ का निबंधन आठ माह पूर्व झारखंड सरकार के निबंधन विभाग द्वारा किया गया। प्रथम बैठक आज रांची के श्री कृष्णा पैलेस (बैंकट हॉल) उद्धव बाबू लेंन लालपुर मे संध्या 3 बजे से  डॉ मनोरंजन कुमार जमुआर की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। 

डॉ जमुआर ने कहा रांची में अनेक स्वयंसेवी और स्वेच्छिक संस्थाएं कार्यरत हैं ऐसे में एक और संस्था शौर्य शक्ति सेवा फाउंडेशन के निबंधिकरण की क्या आवश्यकता आन पड़ी।पिछले कुछ वर्षों से रांची और आसपास के कुछ प्रोफेशनल्स तथा सेवानिवृत अधिकारी, शिक्षक इस पर मंथन कर रहे थे की व्यवस्था को दोष देने की अपेक्षा कुछ किया जाए।

सामूहिक कार्य करने के लिए मंच की आवश्यकता थी निबंध के पश्चात ,एक वैधानिक पहचान मिलेगी ऐसा सदस्यों का विचार था। समाज में जो कुछ मिला है उसे तन मन अथवा धन से वापस समाज में देना। लोगो के जीवन में उत्साह का रंग भरना। विशेष कर बच्चे और विद्यार्थियों को भारतीय चिंतन के माध्यम से सबल बनाना। समाज में व्याप्त बुराइयों, कुरीतियों के प्रति लोगों का ध्यान दिलाना ताकि हृदय परिवर्तन हो सके।

संस्था के सचिव धर्मेंद्र तिवारी ने कहा- हम बहुत महत्वाकांक्षी नहीं है छोटे-छोटे काम से शुरू करेंगे। कुछ विद्यार्थियों से मिलकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे। उनके आत्मबल को बढ़ाएंगे। और नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाएंगे। हम महिलाओं/गृहणियों को वित्तीय मामलों में सशक्त बनाएंगे, जो आधुनिक तकनीक की बारीकियों को समझ सके। 

हम युवा वर्ग को सही मार्ग चुनने में मदद करेंगे। हम नहीं जानते कि हम कितना सफल होंगे। लेकिन हम संकल्पित हैं। कि हमारा प्रयास जारी रहेगा। लोगों को संस्था से जोड़ेंगे एवं जनमानस तक अपनी बात पहुंचते रहेंगे। हमारी अपेक्षा है कि बड़े बुजुर्ग हमारे संस्था को आशीर्वाद दें, मीडिया के लोग हमें रास्ता दिखाएं तथा उन लोगों तक पहुंचाएं जिनको हमारी जरूरत है। पुलिस प्रशासन के लोग हमारी बात सुने। 

स्कूल कॉलेज, विद्यालय, विश्वविद्यालय के शिक्षक, साथी, सहयोगी हमारा मार्गदर्शन करें एवं विद्यार्थियों को प्रेरित करें। युवा हमारे सदस्यों से मिले तथा उनसे जीवन में सफलता प्राप्त करने का मंत्र लें। संस्था की कोषाध्यक्ष स्वाति सोनी ने सभी सदस्यों से आग्रह किया की अधिक से अधिक सदस्य बनाएं, उनका सहयोग, समय ले और समाज में छोटे-छोटे को कार्यक्रम बनाएं और आशीर्वाद प्राप्त करें।

संयुक्त सचिव सोमेन दत्ता ने कहा एनजीओ का मतलब लाभ कमाना आजकल हो गया है। लेकिन हमारा उद्देश्य यह नहीं है हमारा उद्देश्य समाज के दलित, वंचित, अशिक्षित लोगों तक पहुंच कर आशा की किरण जगाना। अलग पहचान बनाना।

संस्था के पदाधिकारी श्री भारतेंदु झा जी ने कहा कि हम सभी मिलकर संकल्पित होकर कार्य करेंगे। सभी सदस्यों ने संकल्प पत्र भरकर प्रतिज्ञा लिया कि हम शुद्ध अंतःकरण से समाज की सेवा करेंगे। बैठक में पूनम तिवारी, नामित खन्ना, शिवानी लता, रेणुका तिवारी, कीर्ति वर्मा, श्रीमती मेधा जायसवाल, माला झा, पायल तिवारी आदि महिला बहनों ने भी बढ़-चढ़कर अपनी बातों को रखा। 

अपने विचार देने वालों में मुकेश पांडे, अरुण कुमार, चंदन कुमार सिंह, संतोष गुप्ता, फेकू ठाकुर, श्याम झा, सुशील कुमार, श्री राजीव खंडेलवाल, ऋषभ जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट, आकाश पांडे अधिवक्ता, आदित्य राज दुबे, विमलेश सिंह, राजीव रंजन सिंह, पीएन सिंह, डॉक्टर आफताब जमील, श्रवण कुमार, संजय सिंह, सागर कुमार, मनोज सिन्हा, उपेंद्र नारायण सिंह, आशुतोष पांडे, सचिन भारती, नारायण पोद्दार, अमित कुमार, शुभम गुप्ता।आदि सभी शब्द सदस्यों ने अपने विचार सामाजिक चेतना व्याप्त परिस्थितियों का जिक्र किया।

इस अवसर पर अभिभावक सरयू राय विधायक जमशेदपुर (पूर्वी) पूर्व मंत्री झारखंड सरकार, पहुंचकर अपना आशीर्वचन शौर्य शक्ति सेवा फाउंडेशन आगे बढ़े, सेवा भाव से सभी मिलजुलकर कार्य करें। धैर्य पूर्वक। सरयू राय का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर सोमेन दत्ता एवं मुकेश पांडे ने किया। अंशुल शरण जी का स्वागत नन्हे बालक शौर्य तिवारी एवं यति तिवारी ने किया। दिल्ली से पधारे सुमन सिंह एवं सुजीत पांडे का स्वागत चंदन सिंह ने किया। श्री तिवारी ने कहा कि जल्द ही 6 महीने के कार्यक्रम की रूपरेखा बैठक कर तय की जाएगी। धन्यवाद श्री कृष्ण पैलेस बैंकट हॉल के पंकज जी ने दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 80,877