Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : टोरी रेलवे फाटक पर मौत के जाम से मुक्ति की मांग

लातेहार : टोरी रेलवे फाटक पर मौत के जाम से मुक्ति की मांग
विज्ञापन
  • लातेहार, चंदवा स्थित टोरी रेलवे फाटक पर जाम की समस्या को लेकर पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) को अवगत कराया सामाजिक विचार मंच

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। चंदवा स्थित टोरी रेलवे समपार फाटक पर जाम की समस्या के समाधान और रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण के संबंध मे सामाजिक विचार मंच, लोहरदगा के संयोजक कवलजीत सिंह ने पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) को शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि रेलवे समपार (फाटक) की गंभीर समस्या है। धनबाद रेल मंडल में सबसे अधिक राजस्व देने वाले स्टेशनों में शुमार होने के बावजूद, टोरी में एक अदद रोड ओवर ब्रिज न होने से आम जनता का जीवन नारकीय हो गया है। 

यह रेलवे फाटक अतिव्यस्त मार्ग पर स्थित है और दिनभर में मालगाड़ियों व ट्रेनों की आवाजाही के कारण यह लगभग 15 से 20 घंटे बंद रहता है। इस कारण एनएच-99 (अब एनएच-22) पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं। 

घंटों जाम में फंसे रहने के कारण स्कूली बच्चों, आम यात्रियों और विशेषकर एम्बुलेंस में जा रहे मरीजों को जानलेवा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय जनमानस और विभिन्न समाचार पत्रों द्वारा इस गंभीर मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

अतः प्रधानमंत्री जी से विनम्र प्रार्थना करते हुए कहा है कि आम जनता की इस पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए टोरी रेलवे फाटक पर अविलंब रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए ताकि इस मौत के जाम से लोगों को मुक्ति मिल सके। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,779