Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भंडरा के मैना बगीचा स्थित प्रिया हीरो शोरूम का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भंडरा के मैना बगीचा स्थित प्रिया हीरो शोरूम का उद्घाटन
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भंडरा के मैना बगीचा स्थित प्रिया हीरो शोरूम का उद्घाटन भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। नये शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ प्रतिमा कुमारी, सीओ दुर्गा कुमार, थाना प्रभारी मनोज गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता गोपी कृष्ण कुंवर, विनय अग्रवाल और शोरूम के संचालक अनिल कुमार ने किया। 

मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर बीडीओ ने कहा कि भंडरा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक शोरूम का खुलना बेहद खुशी की बात है। इससे स्थानीय लोगों को दोपहिया वाहनों की खरीदारी और सर्विसिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान बेहतर ग्राहक सेवा के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर भी पैदा करेगा। 

वहीं शोरूम के संचालक अनिल कुमार ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे हीरो की सभी आधुनिक मोटरसाइकिलें और बेहतरीन सर्विसिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि शोरूम में ग्राहकों की संतुष्टि और गुणवत्तापूर्ण सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,854