Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मरांडी से मिले हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष, आंदोलन की चेतावनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मरांडी से मिले हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। हिंदू जागरण मंच झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिनाथ शाहदेव के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से उनके आवास मोराबादी रांची में मिले।ज्ञात हो कि दिनांक 5 दिसंबर 2021 को चाईबासा जिला के आनंदपुर प्रखंड के बोडेता गांव में हिंदू जागरण मंच एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पशु तस्करों ने जानलेवा हमला किया था। सबका मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीन ली गयी थी और उन्हें जान से मारने की नियत से अपहरण करके जबरदस्ती ले जा रहे थे। हिंदू जागरण मंच के कुछ अधिकारियों को जब घटना की सूचना मिली, तब प्रदेश अध्यक्ष ऋषि नाथ शाहदेव ने सीनियर एसपी चाईबासा के अजय लिंडा से बात की और जागरण मंच के परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा तत्काल जब प्रशासन को दबाव बनाया तब आनंदपुर थाना के प्रभारी ललित भगत ने तस्करों से फोन पर बात की और अपहृत सभी 6 लोगों को बीच रास्ते पर छोड़ दिया गया। इस घटना के बाद रात में ही आनंदपुर थाना जाकर घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरे दिन पशु तस्कर नसरुद्दीन मियां ने 18 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध झूठा काउंटर केस किया और मामला चाईबासा कोर्ट तक चला गया। इस झूठे केस में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की नौबत आ गई है।इसी मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिले। श्री मरांडी ने तुरंत चाईबासा एसपी अजय लिण्डा से फोन पर बात की और उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाए और निर्दोष लोगों का नाम झूठे केस से हटाया जाए। नहीं तो पूरे झारखंड में हिंदू समाज आंदोलन करने को विवश हो जाएगा। उन्होंने हिंदू जागरण मंच के सभी अधिकारियों से कहा कि हमें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार का अन्याय, अत्याचार से लड़ने के लिए गांव गांव में संगठन खड़ा कीजिए अन्याय अपने आप बंद हो जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के साथ झारखंड प्रदेश के परावर्तन प्रमुख संजय कुमार वर्मा, प्रदेश मंत्री शिव शरण सिंह, सिमडेगा जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह, चाईबासा कोर्ट के अधिवक्ता सुशांत नायक, बलदेव साहू, हिंदू जागरण मंच सिसई, मुकेश प्रसाद साहू हिंदू जागरण मंच बसिया, भूषण सिंह हिंदू जागरण मंच मंडल हूरदा एवं नरेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी हिंदू जागरण मंच हुरदा मंडल उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,426