टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13 जून को रांची जीपीओ में आॅल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक के डी राय व्यथित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में चिंता व्यक्त की गयी कि वैलिडेशन संशोधन के कारण 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों और वर्तमान पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित किया जा सकता है।
इस ड्राकोनियन संशोधन के खिलाफ देश भर के केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन एवं फोरम आॅफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन मार्च 25 से निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में केंद्रीय एवं राज्य पेंशनर्स प्रभावित होंगे। रांची सीजीएचएस में व्याप्त गड़बड़ियों, दवा की विलंबित आपूर्ति, लोकल एडवाइजरी कमेटी के गठन और तीन वर्ष से अधिक समय से जोनल एवं लोकल एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग न होने पर चिंता व्यक्त की गयी।
सी जी एच एस रांची के अन्य वेलनेस सेंटर में आयुर्वेद की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की बात कही गयी क्योंकि हेल्थ मिनिस्ट्री ने 7 साल पूर्व रांची सी जी एच एस में आयुर्वेद की मंजूरी दी थी और डॉक्टर का एक पद भी सृजित किया था। परंतु अभी तक न तो सी जी एच एस निदेशालय और न संयुक्त निदेशक रांची के द्वारा इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई की गई जो अत्यंत चिंता का विषय है।
पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा रोहिणी डेंटल क्लिनिक के सहयोग से फ्री मेडिकल (डेंटल) कैंप का भी आयोजन किया गया। लगभग एक दर्जन से अधिक पेंशनर्स ने डॉ ऋचा सिंह से परामर्श लिया।
सभा को जी एन शर्मा, त्रिवेणी ठाकुर, मो शमीम अख्तर, रंगनाथ पांडेय, जयनारायण प्रसाद, शशि भूषण पाण्डेय, एस एस पाठक, एस पी मंडल, जी डी साहू, एम जेड खान और के डी राय व्यथित, गणेश चंद्र डे आदि ने संबोधित किया।
आम सहमति से निर्णय लिया कि
- 7 जुलाई को सी जी एच एस में व्याप्त गड़बड़ियां एवं दवा की अनुपलब्धता और आइडेंटेड दवा की विलंबित आपूर्ति आदि को लेकर दिन के 11 बजे से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बड़ी संख्या में सीजीएचएस लाभार्थी (पोस्टल, आयकर, सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड, कमर्शियल आॅडिट, एजी आदि) भाग लेंगे।
- एसोसिएशन की टीम देवघर, दुमका, गुमला, साहेबगंज का सांगठनिक दौरा जुलाई के दूसरे सप्ताह से करेगी। सभा में त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम, मो रफी, राजेंद्र महतो, देवचरण साहू, सैयद अख्तर शाह, रमेश सिंह, जयराम प्रसाद, डी एन साहू, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, परीक्षित सेठ, शेख शमीम अंसारी, नंद कुमार पाण्डेय, अवधेश पाठक, रमेश दुबे आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आॅल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के राज्य सचिव एम जेड खान ने दी।