Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रेल शुरू होने पर ही खत्म होगा जेएनडी का जन सहयोग आंदोलन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रेल शुरू होने पर ही खत्म होगा जेएनडी का जन सहयोग आंदोलन
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। झारखंड नवनिर्माण दल (जेएनडी) जिला समिति गुमला ने जननायक शहीद महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर आजादी के 75 साल बाद भी रेल लाइन से वंचित गुमला को रेल लाइन से जोड़ने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के पटेल चौक से पहले चरण में 9 जून 2022 तक चलने वाले हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हो गयी है। कोरोना गाइडलाइन के तहत दल ने हस्ताक्षर अभियान शुरू करने के पूर्व शहीद कामरेड महेंद्र सिंह को 1 मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने पहला हस्ताक्षर कर अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि रेल लाइन से गुमला को जोड़ने का काम जब तक शुरू नहीं होगा, तब तक जन सहयोग से चलने वाला यह आंदोलन बंद नहीं होगा। श्री सिंह ने कहा कि गुमला वासियों के वोट से जीतने वाले यहां के निकम्मे सांसद व विधायक और केंद्र सरकारों की उपेक्षापूर्ण नीति के कारण आजादी के 75 साल बाद भी गुमलावासियों को रेल नसीब नहीं हुआ। श्री सिंह ने कामरेड महेंद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि झारखंडियों की आवाज व रचनात्मक कार्य के लिए कामरेड महेंद्र जी जाने जाते थे।।उनके शहादत दिवस के मौके पर हस्ताक्षर अभियान के रूप में शुरू रेल लाइन के लिए यह पहल गांव से निकलकर रांची होते झारखंड नवनिर्माण दल के नेतृत्व में दिल्ली तक निर्णायक आंदोलन के लिए पहुंचेगा। गुमला को रेल लाइन से जोड़ने का इस अभियान में जिलेवासियों से हर तरह का सहयोग करने की अपील भी श्री सिंह ने की है। हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में बीरबल भगत, शंकर उरांव, श्रवण उरांव, सोमरा खड़िया, अर्जुन खड़िया, धर्मपाल उरांव, परमेश्वर उरांव, बादल सिंह, रसोईया संयोजिका संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रतिज्ञा महिला समिति की वरिष्ठ नेत्री देवकी देवी, रायमुनि देवी, सुलेखा देवी, रेनू देवी, पुष्पा देवी, रेशमा बीबी, रुकमणी कुमारी, बिरसमनी देवी, जतरो देवी, मंजरी देवी, शोभा देवी, दुआरी उरांव के अलावे काफी संख्या में झारखंड नवनिर्माण दल के कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,625