Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पिता के एकरारनामा को बेटी ने मानने से किया इंकार, अधर में पड़ा पीएम आवास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पिता के एकरारनामा को बेटी ने मानने से किया इंकार, अधर में पड़ा पीएम आवास
विज्ञापन
नीलांबर पीतांबरपुर। प्रखंड के चुल्हन साव पिता स्व भुनेश्वर साव ने 20 वर्ष पहले अपनी बेटी की शादी में अखौरी दुमी के नंदु मोची नाथूलाल मोची पिता स्व किशुनपथ मोची से 25 हजार रुपये में मौजा अखौरी दुमी में खाता 03, प्लॉट संख्या 78, रकबा 18 डिस्मिल को बिक्री हेतु जमीन का वसीयतनामा लिखित रूप से किया था। चुल्हन साव ने कहा कि समय रहते हम उक्त भूमि का केवाला कर देंगे। इससे पहले कि वह केवाला कर पाते, चुलहन की मौत हो गई। तब से लेकर अबतक नंदु और नाथूलाल उसपर कच्चा मकान बना कर रह रहे थे। इधर एक वर्ष पहले उन लोगों को पीएम आवास मिला। मकान डोर लेबल करने के बाद छत ढलाई के दिन चुलहन की बेटी सुनैना देवी थाना दिवस के दिन आवेदन देकर उक्त भूमि पर अपना दावा जता रही है। थाना ने निर्माण कार्य रोक दिया है। जिससे कार्य बाधित है। सीमेंट छड़ सहित घर बनाने की सामग्री खुले आसमान के नीचे पड़ी है। खुद भी खुले आसमान के नीचे सोने को विवश हैं। अब देखना होगा कि इस गरीब परिवार को कहां तक उचित न्याय मिल पाता है।
विज्ञापन