Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अग्रवाल सभा चुनाव : नामांकन वापसी के बाद 31 उम्मीदवार मैदान में

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अग्रवाल सभा चुनाव : नामांकन वापसी के बाद 31 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन

उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी 

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा रांची के सत्र 2026-28 की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि निर्धारित तिथि तक कुल 36 नामांकन-पत्र प्राप्त हुए थे। 

सभी नामांकन-पत्रों की विधिवत जांच की गयी, जिसमें सभी नामांकन वैध पाये गये। उन्होंने बताया कि नामांकन-पत्र वापसी के अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव मैदान में कुल 31 उम्मीदवार शेष रह गये हैं। निर्वाचन समिति द्वारा इन सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गयी है। 

जारी सूची के अनुसार चुनाव मैदान में शामिल उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं : अजय कुमार खेतान, अजय कुमार डिडवानिया, अनिल अग्रवाल, अमर अग्रवाल, अरुण भरतिया, अशोक कुमार लाठ, किशन कुमार पोद्दार, कौशल कुमार राजगढ़िया, जितेश अग्रवाल, नरेश कुमार बंका, निकुंज पोद्दार, निर्मल कुमार बुधिया, विजय कुमार खोवाल, विनोद कुमार टिबड़ेवाल, मनोज कुमार चौधरी, मनोज कुमार ढाढनिया, मुकेश जाजोदिया, राजकुमार मित्तल, रामाशंकर बगड़िया, रौनक झुनझुनवाला, विकास अग्रवाल, शारदा ड्रोलिया, सज्जन कुमार पाड़िया, संजय बजाज, संजय सर्राफ, सुनील कुमार केडिया, सुनील कुमार पोद्दार, सुभाष चंद्र पटवारी, सुरेश कुमार चौधरी, सुरेश कुमार पोद्दार एवं सौरभ बजाज। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री नारसरिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जा रही है। नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद अब आगे की तैयारियां होगी। 

महाराजा अग्रसेन भवन में अंतिम सूची जारी किये जाने के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया के साथ निर्वाचन पदाधिकारी राजेंद्र केडिया एवं नंदकिशोर पाटोदिया भी उपस्थित थे। तीनों पदाधिकारियों ने निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित चुनाव कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी। उक्त जानकारी चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी राजेंद्र केडिया (9431701059) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,282