झारखंड एनसीसी बटालियन ने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड एनसीसी बटालियन ने 09 जून से 18 जून 2026 तक संत जेवियर्स कॉलेज रांची परिसर में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर बटालियन के कमांडिंग आॅफिसर कोलोनेल संतोष कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।
इस शिविर का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों को व्यापक प्रशिक्षण प्रदान करना तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना है।
शिविर के दौरान कैडेटों को एनसीसी से संबंधित विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें विशेष रूप से पैदल ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण एवं फायरिंग, मानचित्र पठन तथा बाधा दौड़ पर जोर दिया जायेगा। ये गतिविधियां कैडेटों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, टीम भावना तथा सैन्य जागरूकता को सुदृढ़ करेंगी।