एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिला अंतर्गत लोहरदगा प्रखंड के हेसल गांव के समीप हिंडालको कंपनी बॉक्साइट क्रसिंग का प्लांट लगाकर काम कर रही है। करोड़ों का बॉक्साइट लोहरदगा से दूसरे राज्यों में भेज दिया जा रहा है। व्यवस्था के नाम पर कई किलोमीटर तक सड़क जाम सड़क की बर्बादी और लोगों को परेशान कर रही है।
विकास के नाम पर मोतियाबिंद का आॅपरेशन बीज वितरण आदि कर लोगों के आंखों में धूल झोंक रही है। हिंडालको कंपनी खुद से कभी सड़क नहीं बनाती है। हां पहाड़ी क्षेत्र से बॉक्साइट ले जाने के लिए मिट्टी-मोरम का सड़क बनाती है, लेकिन जो सड़क सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए बनायी है, उसे भी बर्बाद करने पर तुली हुई है।
प्रदूषण रोकथाम के नाम पर सिर्फ एक टैंकर पानी सड़कों में तुरु-तुरु पटा दिया जाता है, जो 10 वाहन गुजरने के बाद ही सूख जाती है। जिन जनप्रतिनिधियों को जनता ने अपना बहुमूल्य मत देकर लोहरदगा के विकास एवं अपनी सुरक्षा के लिए जिताकर भेजी। आज वही जनप्रतिनिधि हिंडाल्को की बहती गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। दलालों के भरोसे पूरे सिस्टम को हिंडालको चला रही है और अपना करोड़ों का वारे न्यारे कर रही है।