Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धरती आबा के बताये रास्ते पर चलने से ही आदिवासी समाज का भला : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धरती आबा के बताये रास्ते पर चलने से ही आदिवासी समाज का भला : सुखदेव भगत
विज्ञापन

बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सांसद सुखदेव भगत ने किस्को में दी श्रद्धांजलि, कहा- धरती आबा के रास्ते पर चलकर ही आदिवासी समाज एवं क्षेत्र का होगा विकास  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लोहरदगा के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने मंगलवार को किस्को प्रखंड चौक में स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।    

श्रद्धांजलि देने के बाद सांसद सुखदेव भगत ने अपने संबोधन में कहा, भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए हुए सबसे बड़े आंदोलन के प्रतीक हैं। अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान कर उन्होंने हमें सिखाया कि अपने हक के लिए लड़ना कैसे है। 

उन्होंने कहा आज भी हमारे समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। बिरसा मुंडा का सपना तब पूरा होगा जब अंतिम गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। उनकी विचारधारा को युवाओं तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है।   

सांसद ने उपस्थित लोगों को बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने, नशा मुक्ति अपनाने और बच्चों को जरूर पढ़ाने का संकल्प दिलाया। सांसद किस्को प्रखंड मुख्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए। 

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी किस्को, नेसार अहमद, संदीप गुप्ता, साजिद अहमद चंगू, आलोक कुमार साहू, दयानंद उरांव, अंजू देवी, सुखमणि उरांव, खुदिया अंसारी, मोहम्मद जिलानी, शनिचरवा उरांव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,573