Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

साहित्य संगम संस्थान झारखंड इकाई का पुनर्गठन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
साहित्य संगम संस्थान झारखंड इकाई का पुनर्गठन
विज्ञापन

डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी बनीं कार्यकारी अध्यक्ष, पूनम वर्मा अनूप सचिव  

टीम एबीएन, रांची। इलेक्ट्रॉनिक हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य संगम संस्थान की झारखंड प्रांतीय इकाई का विधिवत पुनर्गठन किया गया। प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों को नयी गति देने और जमीनी स्तर पर रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई ऊर्जावान कार्यकारिणी की घोषणा की गयी है। 

पुनर्गठित प्रदेश इकाई में प्रतिष्ठित वरिष्ठ साहित्यकार डॉ . निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी को झारखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक मनोनीत किया गया है। वहीं, अपनी सक्रियता और सांगठनिक कौशल के लिए जानी जाने वाली पूनम वर्मा अनूप को प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सूचना तंत्र और जनसंपर्क को मजबूत करने हेतु  ऋतुराज वर्षा को मीडिया प्रभारी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। 

इसके साथ ही झारखंड इकाई के प्रबुद्ध साहित्यकार और मार्गदर्शक डा प्रशान्त करण को उनके व्यापक अनुभवों को देखते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी में केंद्रीय संरक्षक के उच्च पद पर सुशोभित किया गया है। पड़ोसी राज्य बिहार की पटना जिला इकाई में भी संगठन विस्तार करते हुए विभा वर्मा वाची को पंच परमेश्वरी के गरिमामय पद पर मनोनीत किया गया है, जो प्रांतीय समन्वय में सहायक सिद्ध होंगी। 

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजवीर सिंह मंत्र ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान को इन प्रबुद्ध कलमकारों की निष्ठा, समर्पण और साहित्यिक सेवाओं पर पूर्ण विश्वास है। इस पुनर्गठन के बाद झारखंड में इलेक्ट्रॉनिक हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार को एक ऐतिहासिक दिशा मिलेगी और राज्य के नवोदित रचनाकारों को एक सशक्त मंच प्राप्त होगा। 

इस पुनर्गठन और नयी घोषणाओं के बाद संपूर्ण देश के साहित्यिक गलियारों सहित साहित्य संगम संस्थान के पटल पर हर्ष का माहौल है। देश भर के प्रतिष्ठित कवियों, लेखकों और भाषाविदों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,347