Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : सांसद सुखदेव भगत ने समाहरणालय परिसर में किया कैनोपी आम स्टॉल का उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : सांसद सुखदेव भगत ने समाहरणालय परिसर में किया कैनोपी आम स्टॉल का उद्घाटन
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। गुमला समाहरणालय परिसर में कैनोपी आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बिलाल अनवर, उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, अपार समाहर्ता राजीव रंजन, सिविल सर्जन डॉक्टर शंभूनाथ  चौधरी की मौजूदगी में लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने किया। 

मौके पर सांसद ने कहा कि गुमला जिला में किसानों और महिला स्वयं सहायता समूह को बाजार से सीधे जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्थानीय उत्पादकों के विपणन को नयी गति देने का प्रयास किया गया है। इस पहल से किसानों को बिचौलियों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी और अपने उत्पादक को बेहतर मूल्य मिलेगा। 

इस स्टॉल का संचालन जेएसएलपीएस द्वारा सुपोषित गुमला रायडीह फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के द्वारा किया जायेगा। मौके पर राजनील तिग्गा, रमेश कुमार चीनी, संतोष गुप्ता गुड्डू, अकील अहमद, आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, राजेश रूद्रा, संगीता जायसवाल, मोती चौबे, जाकिर अंसारी, सन्नी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,629