Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत
विज्ञापन

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार युवक-युवती की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में रांची-पटना मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरांगी के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रक की चपेट में आ गयी।

मृतकों की पहचान केशुरा घुघलिया निवासी तौफिक अंसारी (पिता- रियासत अंसारी) और रेशमा (पिता- जेनुअल) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज गति से हजारीबाग की ओर जा रही थी। मोरांगी के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक ट्रक से टकरा गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 

परिजनों के मुताबिक, रेशमा हजारीबाग के केबी महिला महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी और अपनी बहन के घर रह रही थी। वहीं तौफिक अंसारी अपने पिता के इलाज के सिलसिले में हजारीबाग आया था। बताया जाता है कि दोनों किसी काम से मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। 

मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,633