Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : दामोदर नदी से बालू तस्करी पर कार्रवाई की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : दामोदर नदी से बालू तस्करी पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सुदामडीह के मोहलाबानी दामोदर नदी से बड़े पैमाने पर हो रहा बालू की तस्करी, रत्नेश कुमार ने  पर सरकार और प्रशासन से की कार्रवाई की मांग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड पुलिस, झरिया विधायक रागिनी सिंह, विधायक सरयू राय, धनबाद पुलिस एवं धनबाद उपायुक्त को टैग करते हुए सुदामडीह क्षेत्र में कथित अवैध बालू तस्करी का मामला उठाया है। 

अपने ट्वीट में रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया कि सुदामडीह क्षेत्र अंतर्गत मोहलाबानी दामोदर नदी से खुलेआम बालू तस्करी का खेल जारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। 

रत्नेश कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा खनिज संपदा पर रोक लगाया गया है, लेकिन सुदामडीह क्षेत्र खुलेआम सरकार की आदेशों की धजिया उड़ाई जा रही है सुदामडीह क्षेत्र में बालू माफिया खुलेआम बालू की तस्करी कर रहे हैं, जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। 

उन्होंने यह भी कहा कि धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई करते हैं, लेकिन बालू माफिया उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अवैध बालू खनन और तस्करी पर सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,307