एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/ पटना। खान सर कोचिंग और ज्ञान बिंदु कोचिंग के शिक्षक रौशन आनंद प्रकरण से पटना में दो दिनों से हाइबोल्टेज ड्रामा के बीच दोनों तरफ से हजारों हजार की संख्या में छात्र छात्राओं की प्रदर्शन ने पटना में नया मोड़ लिया है। वहीं इस पूरे प्रकरण में हमारा झारखण्ड भी पीछे नही हैं।
जहां देश भर के छात्र पटना में तैयारी कर रहे हैं। वहीं हुसैनाबाद अनुमण्डल भी अब सुर्खियों में आने वाला है। इस कोचिंग घटना में खान सर के पक्ष में आवेदनकर्ता कोई और नही बल्कि हुसैनाबाद अनुमण्डल क्षेत्र मोहम्मद गंज थाना का निवासी बताया जा रहा है।
सवाल उठता है कि क्या दो चार दिन पहले यही युवा ककरोच जनता पार्टी शोशल मीडिया ब्रांड में धूम मचाये थे। अब पटना इसके बाद टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप की विरोध अब खुद बर्चश्व व संघर्ष की लड़ाई में अपने एनर्जी को बर्बाद करेंगे या फिर यह आग कंही पलामू की धरती तक ना पँहुचे ।