Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : खरखरी कोलियरी में किंग्समैन गार्ड से राइफल छीनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : खरखरी कोलियरी में किंग्समैन गार्ड से राइफल छीनी
विज्ञापन

खरखरी कोलियरी में किंग्समैन गार्ड से राइफल छीनी

मधुबन पुलिस ने दो आरोपियों को लिया हिरासत में

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 के खरखरी कोलियरी में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी के साइट पर तैनात कंपनी के निजी सुरक्षा गार्ड से राइफल छीनने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मधुबन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पैसे के लेन-देन में विवाद बना कारण

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे की है। किंग्समैन प्राइवेट सिक्योरिटी फोर्स सर्विसेज लिमिटेड के गार्ड मुकेश कुमार राम पेट्रोलिंग पर थे।आरोप है कि उसी कंपनी में तैनात सहकर्मी गार्ड ने 3-4 साथियों के साथ मिलकर खरखरी कोलियरी से मधुबन थाना व धर्माबांध ओपी सिमा क्षेत्र के बाबुडीह जंगल स्थित चर्चित हिलटॉप बाउड्री वाल जाने वाले मुख्य मार्ग के मध्य पर मुकेश पर हमला कर दिया एव मारपीट कर निजी लाइसेंसी राइफल छीनकर फरार हो गए विवाद की वजह पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।

पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

सूचना मिलते ही मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सर्च अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान घटना में संलिप्त दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,336