Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जानें कौन हैं झारखंड से राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानें कौन हैं झारखंड से राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव
विज्ञापन
  • राज्यसभा के एक सीट के लिए कांग्रेस के द्वारा घोषित उम्मीदवार प्रणव झा कौन हैं

त्रिवेणी दास

एबीएन एडिटोरियल डेस्क। कांग्रेस ने झारखंड से राज्यसभा के लिए प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के बड़े चेहरे दिल्ली तक का भागदौड़ करते रहे, परंतु कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हेमंत सोरेन से बात की और कांग्रेस के तरफ से उम्मीदवार की घोषणा कर दी।

प्रणव झा अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 के दशक में बोकारो जिला युवा कांग्रेस से शुरू की थी और बाद में धनबाद लोकसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस प्रभारी समेत अन्य पदों पर कार्य किया है। प्रणव झा मैथिल ब्राह्मण हैं मूल रूप से झारखंड के रहने वाले नहीं हैं, लेकिन लंबे समय से बोकारो में रह रहे हैं। 

प्रणव झा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के करीबी हैं। राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ कार्यालय सचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजनीतिक सलाहकार भी हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के सानिध्य का लाभ उन्हें मिला है। प्रणव झा भागलपुर के कहलगांव के रहने वाले हैं और कांग्रेस के दिल्ली गलियारे की राजनीति को भली भांति समझते हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के एक सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन  झारखंड रांची के दो दिवसीय प्रवास पर रांची पहुंच रहे हैं। आशा की जा रही है कि 6 अथवा 7 जून को उम्मीदवार की घोषणा वे करेंगे, क्योंकि नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से उम्मीदवार की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करनी है, अब जब कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार दे दिया है तो शीघ्र ही हेमंत सोरेन को भी अपने उम्मीदवार की घोषणा करनी पड़ेगी। झारखंड में 2 सीट के लिए राज्यसभा का चुनाव अत्यंत ही रोचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 18 जून को चुनाव है और परिणाम उसी दिन आने वाला है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,774