Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : रेलवे पटरी पर मिले तीन शव, सनसनी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : रेलवे पटरी पर मिले तीन शव, सनसनी
विज्ञापन

रेल की पटरियों पर मिले 3 युवकों के क्षत-विक्षत शव, इलाके में मचा हड़कंप 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले में गुरुवार सुबह रेल की पटरियों पर तीन क्षत-विक्षत शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शव रांची-बोकारो रेलखंड पर स्थित राधागांव रेलवे स्टेशन के निकट मिले।  

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि बुधवार रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी के अनुसार, मृतकों में से एक की पहचान बोकारो जिले के महुआटांड़ गांव के निवासी बबलू सोरेन के रूप में हुई है।  

बोकारो स्टील सिटी रेल थाने के प्रभारी अमरेंद्र पतवार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चास सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,823