Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मां शारदे मंच ने वार्षिकोत्सव पर पौधरोपण और नेत्र जांच शिविर लगाया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मां शारदे मंच ने वार्षिकोत्सव पर पौधरोपण और नेत्र जांच शिविर लगाया
विज्ञापन

मानव सेवा ईश्वर सेवा के समान है : नीतू सिन्हा  

मां शारदे मंच का वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न  

टीम एबीएन, रांची। मां शारदे मंच का वार्षिकोत्सव नामकुम के रामपुर गांव के धूमकुड़िया पंचायत में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मां शारदे मंच एवं गरुड़ आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। मां शारदे मंच की सहभागिता से अनेक लोगों ने नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाया। 

100 से अधिक लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपने आंखों का इलाज करवाया। जांच के दौरान लोगों में मोतियाबिंद, अंधेपन, पास की वस्तुओं को देखने में कठिनाई, चश्मा या कांटेक्ट लेंस जैसी समस्याओं की जांच की गयी। 

कार्यक्रम के दौरान मां शारदे मंच के सदस्यों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। मां शारदे मंच की अध्यक्ष नीतू सिन्हा ने कहा कि प्रकृति को स्वच्छ और सुंदर बनाकर ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। सेवा ही धर्म है और सेवा ही संकल्प है।  

मानव सेवा ईश्वर सेवा के समान 

सभी को इस पुनीत कार्य में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। प्रकृति को स्वच्छ बनाकर ही हम अपने परिवेश और पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। नीतू सिन्हा ने बताया कि ऐसे कार्य मंच के माध्यम से हमेशा आयोजित किये जाते हैं।

मां शारदे मंच का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वह समाज को एक नया आयाम प्रदान करें। मौके पर रामपुर की मुखिया सरस्वती देवी एवं मंच की सदस्य शिखा प्रिया, सीमा श्रीवास्तव, रजनी बक्शी, रेनू वर्मा, पुष्पा सिंह, समीर सिन्हा, मनोज सिन्हा, शशांक श्रीवास्तव एवं मार्ग्रेट आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,838