Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : चांदकुईया में अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई की मांग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : चांदकुईया में अवैध कोयला खनन पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
  • चांदकुईया में चल रहे अवैध कोयला खनन पर रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर किया कार्यवाई की मांग

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद जिले के तीसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदकुईया इलाके में कथित रूप से चल रहे अवैध कोयला खनन के मामले को लेकर झारखंड सरकार, विधायक सरयू राय, विधायक रागिनी सिंह, झारखंड पुलिस एवं धनबाद पुलिस को ट्वीट कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

रत्नेश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा है कि चांदकुईया क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुरंग बनाकर अवैध कोयला खनन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित तौर पर कमल नामक व्यक्ति द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है।

 सबसे गंभीर बात यह है कि जिन भूमिगत सुरंगों से कोयला निकाला जा रहा है, उनके ठीक ऊपर लोगों के घर बने हुए हैं।
ऐसे में किसी भी समय जमीन धंसने और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इस कारण पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रहे खनन के कारण जमीन कमजोर होती जा रही है।

रत्नेश कुमार ने यह भी कहा कि अवैध कोयला कारोबार के कारण थाना प्रभारी की छवि भी धूमिल हो रही है तथा कोयला माफिया प्रशासन की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

रत्नेश कुमार ने संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कर आवश्यक एवं सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को रोका जा सके और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 31,450