Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कल सिल्ली में लगेगा जन समस्या समाधान शिविर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कल सिल्ली में लगेगा जन समस्या समाधान शिविर
विज्ञापन

जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो उपस्थित रहकर जनता के समस्या को संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान का करेंगे प्रयास 

टीम एबीएन, सिल्ली (रांची)। सिल्ली प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा आम जनता को उनके हक-अधिकार दिलाने के उद्देश्य से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली विधानसभा द्वारा दिनांक 02 जून 2026 (मंगलवार) को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सिल्ली परिसर में जन समस्या समाधान शिविर" का आयोजन किया जायेगा। 

शिविर में जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी सिल्ली विधानसभा सह रांची लोकसभा देवेन्द्र नाथ महतो उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान हेतु आवश्यक पहल करेंगे। 

इस शिविर में आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मंईयां सम्मान योजना, मनरेगा, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज, भूमि मापी, सीमांकन, लगान रसीद, एलपीसी, किसान सम्मान निधि सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से संबंधित अन्य लंबित मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की जायेगी। 

मौके पर जनता से आग्रह किया गया है कि वे अपने आवेदन की प्रति, रसीद एवं संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अवगत करायें, ताकि संबंधित विभागों के समक्ष मामले को प्रभावी ढंग से रखा जा सके। 

श्री महतो ने कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिलना उनका अधिकार है। यदि किसी भी व्यक्ति का आवेदन अनावश्यक रूप से लंबित है या उसे कार्यालयों का बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है, तो ऐसे मामलों को गंभीरता से उठाया जायेगा।

विज्ञापन