Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : राज्यसभा चुनाव को लेकर सांसद सुखदेव भगत ने बनायी के राजू संग रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : राज्यसभा चुनाव को लेकर सांसद सुखदेव भगत ने बनायी के राजू संग रणनीति
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव को लेकर सुखदेव भगत ने प्रभारी के राजू संग बनायी रणनीति, महागठबंधन की जीत को लेकर बनी कार्य योजना 

महागठबंधन की स्थिति मजबूत, एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित : सुखदेव भगत  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। झारखंड की राजनीति और आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने नयी दिल्ली में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू से महत्वपूर्ण मुलाकात की। बैठक में राज्यसभा चुनाव की रणनीति, महागठबंधन की मजबूती तथा प्रदेश संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। 

मुलाकात के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, आगामी राज्यसभा चुनाव की संभावनाओं और गठबंधन सहयोगियों के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि राज्यसभा की रिक्त हो रही सीटों पर महागठबंधन की स्थिति मजबूत है और सभी घटक दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे तो दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित होगी। 

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार अपनाई जा रही तोड़-फोड़ की राजनीति का मुकाबला करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और वामपंथी दलों के बीच मजबूत तालमेल और एकजुटता समय की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों की रक्षा के लिए महागठबंधन को और अधिक संगठित होकर काम करना होगा। 

बैठक में संगठन विस्तार को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। सांसद सुखदेव भगत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार संपर्क बनाये रखने की रणनीति साझा की। 

झारखंड प्रभारी के राजू ने भी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ताकत और महागठबंधन की एकजुटता आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,924