Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कुड़ू : पुण्यतिथि पर लोगों ने किया कालिंदी भवानी को नमन...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कुड़ू : पुण्यतिथि पर लोगों ने किया कालिंदी भवानी को नमन...
विज्ञापन

अविराम संस्थान की संस्थापक रहे कालिंदी भवानी की पुण्यतिथि सह श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन   

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कुड़ू (लोहरदगा)। अविराम कॉलेज आॅफ एजुकेशन टिको कुड़ू के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती की माता व अविराम संस्थान की संस्थापक सदस्य रहे कालिंदी भवानी देवी की पुण्यतिथि सोमवार को कालेज परिसर में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया।  मौके पर सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

महाविद्यालय के सभी व्याख्याताओं एवं कर्मचारियों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी तथा उनके जीवन मूल्यों, सादगी, त्याग और प्रेरणादायी व्यक्तित्व को स्मरण किया गया। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में अविराम कॉलेज आॅफ एजुकेशन टिको कुड़ू की स्थापना व पूजा-अर्चना का शुभारंभ स्वयं कालिंदी भवानी देवी के कर-कमलों के द्वारा संपन्न कराया गया था। उनके आशीर्वाद, संस्कार एवं मार्गदर्शन की छाप आज भी संस्थान की कार्यशैली एवं मूल्यों में परिलक्षित होती है।

मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, विरेंद्र बाघवार, लक्ष्मण मुंडा, व्याख्याता जंगबहादुर, पंकज, रेणुका, आफताब, कुंदन, ममता, पवन, नीरज, शिवशंकर, शशि, संदीप, प्यारी, किशोर तथा अन्य शामिल थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,926