- हिनू में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक
- मौके पर डोरंडा थाना की पुलिस मौजूद
टीम एबीएन, रांची। हिनू रजिस्ट्री ऑफिस के समीप महावीर मंदिर के गेट पर एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान सोनू कुमार उर्फ पांडु (पिता स्वर्गीय रमेश लोहरा) के रूप में हुई है।
वह लोअर हिनू का निवासी था। परिजनों के अनुसार मृतक की माता पिंकी देवी हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं। बताया जाता है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।