Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नंदलाल अग्रवाल जी का स्वागत और अभिनंदन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नंदलाल अग्रवाल जी का स्वागत और अभिनंदन
विज्ञापन

नंदलाल अग्रवाल जी का स्वागत और अभिनंदन

टीम एबीएन, रांची। गोविंदपुर, धनबाद के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति, मीठे सरल स्वभाव रहित ब्यक्तित्व के धनी श्री नंदलाल अग्रवाल जी को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनको बहुत बहुत हार्दिक बधाई ढेर सारी शुभकामनाएं।

जैसा कि ज्ञात है श्री नंदलाल अग्रवाल जी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है। उनके मनोनयन से झारखंड के युवाओं में नया उत्साह सहित राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का भरपूर सम्मान भी बढ़ा है।

धनबाद यात्रा के क्रम में धार्मिक व सामाजिक सहित विभिन्न संस्थाओ से जुड़े ब्यवसायी  प्रमोद सारस्वत ने माननीय  नंदलाल जी अग्रवाल को अंग वस्त्र से सम्मानित, स्वागत और उनका अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी।

श्री सारस्वत ने बताया कि निश्चित ही  नंदलाल जी अग्रवाल अपने इस कार्यकाल को स्वर्णिम कार्यकाल बनाने में अपनी सकारात्मक भूमिका के संग समाज हित में अपना भरपूर योगदान देकर समाज को एक जुट बनाने में सहयोग करेंगे। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत ने दी। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,968