Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भाजयुमो ने जारी किया कोविड केयर हेल्पलाइन नंबर

भाजयुमो ने जारी किया कोविड केयर हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची।झारखंड में कोरोना की तीसरी लहर को देख भारतीय जनता पार्टी ने कोविड केयर हेल्पलाइन जारी किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संचालित इस कोविड केयर हेल्पलाइन की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने शनिवार को किया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा द्वारा संचालित कोविड केयर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि यह जिला एवं प्रदेश स्तर पर हेल्पलाइन काम करेगा। ऐसे काम करेगा कोविड केयर हेल्पलाइन नंबर: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संचालित कोविड-19 हेल्पलाइन नंबर 9304545774, 7979927822, 8882633122 पर कोरोना से संक्रमित लोग या परिवार के सदस्य कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कॉल करने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य दवाई से लेकर राहत सामग्री तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अलावे डॉक्टरों द्वारा आॅनलाइन चिकित्सीय सलाह भी मुहैया कराई जायेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पिछले 2 लहर में किये गये सहायता कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के हरेक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन की नीति पर चल रहे हैं जिसका परिणाम है कि बड़ी संख्या में लोगों को सहायता मिली थी। इस बार भी कोरोना महामारी पैर पसार रहा है इस परिस्थिति से निपटने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,876