Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रिम्स से भागा मानसिक रूप से विक्षिप्त कोरोना संक्रमित मरीज

रिम्स से भागा मानसिक रूप से विक्षिप्त कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। रिम्स से कोरोना मरीज फरार हुआ है। इस घटना से रिम्स प्रबंधन की पेशानी पर बल ला दिया है। उसके बारे में बताया का रहा है कि कोरोना संक्रमित कैदी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वो सीआईपी से इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था। लेकिन शनिवार को अपने वार्ड के गायब हो गया। रांची में कोरोना संक्रमित विक्षिप्त रिम्स से फरार हुआ। इसको लेकर बताया जा रहा है कि सेंट्रल इंस्टिट्यूट आॅफ साइकेट्री से बेहतर इलाज के लिए 12 जनवरी को रिम्स में भर्ती कराया गया। कोरोना संक्रमित कैदी मरीज शनिवार को रिम्स से भाग गया। भागने वाले 50 वर्षीय विक्षिप्त कोरोना संक्रमित की खोज में रिम्स के निजी सुरक्षाकर्मी, सैप के जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर लगे रहे पर वह रिम्स परिसर में कहीं नहीं मिला। रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ। डीके सिन्हा ने बताया कि उपाधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार विक्षिप्त कैदी सीआईपी से आया था। उसकी तलाश की जा रही है। रिम्स के मेडिसिन विभाग के डी2 वार्ड में भर्ती विक्षिप्त का कुछ पता नहीं लगने पर रिम्स प्रबंधन की ओर से इस घटना की जानकारी बरियातू पुलिस को दी गयी है। वहीं जगह-जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद की जा रही है। जिससे यह जानने की कोशिश कर रहा है कि वह कब और कैसे तथा किस रास्ते से भागा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,758