Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आखिर दिल्ली में क्या गुल खिला रहे सुखदेव भगत और शत्रुघ्न सिन्हा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आखिर दिल्ली में क्या गुल खिला रहे सुखदेव भगत और शत्रुघ्न सिन्हा
विज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में बैठक कर, कई एजेंडे पर की चर्चा  

एबीएन सेंट्रल डेस्क। लोकसभा की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार को संसद भवन में संपन्न हुई। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व  लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत और आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने संसद परिसर में आपस में मुलाकात कर बैठक के एजेंडे और कोयलांचल की जमीनी समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। 

चर्चा के दौरान सांसद सुखदेव भगत ने कहा, झारखंड के कोयला क्षेत्रों में दशकों से विस्थापित परिवार न्याय के लिए भटक रहे हैं। कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में न तो पुनर्वास पूरा हुआ है और न ही स्थानीय युवाओं को रोजगार में उचित हिस्सेदारी मिल रही है। समिति में हमने ये मुद्दे पूरी मजबूती से उठायेंगे। 

सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, बंगाल-झारखंड का पूरा कोयला बेल्ट एक जैसी तकलीफ झेल रहा है। सीएसआर का पैसा कहां खर्च हो रहा है, किसी को पता नहीं। स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी सपना हैं।   

स्थायी समिति की बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने अवैध खनन रोकने, खनन क्षेत्रों में रेल-सड़क कनेक्टिविटी, स्टील प्लांट्स में स्थानीय भागीदारी बढ़ाने और पर्यावरण सुरक्षा उपायों सहित अनेक मुद्दों को रखेंगे।  

दोनों नेताओं ने कहा कि कोयलांचल के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संसद के हर सत्र में समन्वय के साथ आवाज उठायी जायेगी। बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने उपरोक्त विषयों को तार्किक ढंग से रखा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,956