Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

21 दिनों से लापता अदिति पांडे का खुलासा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
21 दिनों से लापता अदिति पांडे का खुलासा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम महतो
विज्ञापन
  • 18 माह की मासूम अदिति पांडे मामले में परिजनों से मिले विधायक जयराम महतो एवं जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो 
  • दो दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी 
  • दो दिनों के अंदर कारवाई नहीं तो रांची होगा बंद : देवेन्द्र नाथ महतो 

टीम एबीएन, रांची। कोकर निवासी 18 माह की मासूम अदिति पांडे मामले को लेकर आज डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने अदिति पांडे के परिजनों से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की तथा परिवार का दु:ख साझा किया। 

इस दौरान विधायक टाइगर जयराम महतो ने अदिति की माता अंजनी पांडे, पिता मनीष पांडे एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनों से मिलकर वे भावुक हुए और घटना को अत्यंत दु:खद एवं चिंताजनक बताया। 

मौके पर ही विधायक जयराम महतो ने रांची वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन से टेलीफोनिक वार्ता कर अदिति पांडे कांड की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस दौरान रांची वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दो दिनों के भीतर मामले के खुलासे का आश्वासन दिया गया। 

विधायक टाइगर जयराम महतो ने स्पष्ट कहा कि यदि दो दिनों के भीतर पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की राँची टीम सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी। 

वहीं केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि मासूम अदिति को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। यदि दो दिनों के भीतर अदिति कांड का खुलासा नहीं होता है, तो जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राँची बंद का आह्वान भी किया जा सकता है। 

जेएलकेएम ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,833