Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रेलयात्री ध्यान दें... कोडरमा के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनें रद

रेलयात्री ध्यान दें... कोडरमा के रास्ते चलने वाली कई ट्रेनें रद
विज्ञापन
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। पूर्व मध्य रेलवे एवं धनबाद रेलमंडल के रास्ते होकर चलने वाली 22 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में अप और डाउन में रद किया गया है। वहीं कोहरे की वजह अजमेर सियालदाह 28 फरवरी तक रदद है। रेलवे के सिग्नलिंग सिस्टम के आधुनिकीकरण के कारण रेलवे ने देशभर के अलग-अलग रूटों की कई ट्रेनों को रद करने का एलान कर दिया गया है। 15 जनवरी से कोडरमा के रास्ते एवं धनबाद से खुलने वालीे फिरोजपुर कैंट जानेवाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस अगले एक सप्ताह तक रदद की गई है। वहीं कोलकाता से जम्मूतवी जानेवाली जम्मूतवी एक्सप्रेस के पहिए 19 जनवरी से कई दिनों के लिए थम जाएंगे। धनबाद, कोडरमा होकर चलने वाली इन दोनों महत्वपूर्ण ट्रेनों के साथ-साथ कुल 22 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद करने की घोषणा हुई है। रद ट्रेनों में हावड़ा से आसनसोल व जसीडीह रूट पर चलने वाली पंजाब मेल समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि लखनऊ से आलमनगर रेलखंड के बीच आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर व आलमबाग बाइपास लाइन पर होनेवाले प्री इंटरलाकिंग और नान इंटरलाकिंग की वजह से इस रूट की ट्रेनों को कई दिनों के लिए रद किया गया है। इधर 14 दिसम्बर के बाद लगे शादी विवाह के ब्रेक के बाद अब बैंड बाजा और बाराती की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में ब्रेक के बाद अब शादियों का सीजन शुरू होने के बाद ऐसे में ट्रेनों के रद होने से हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। जानें कब तक अप और डाउन ट्रेनें की गई हैं रद : 13307 धनबाद फिरोजपुर कैंट गंगा-सतलज एक्सप्रेस 15 से 22 जनवरी तक रद। 13308 फिरोजपुर कैंट धनबाद गंगा-सतलज एक्सप्रेस 17 से 24 जनवरी तक रद। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 से 22 जनवरी तक रद। 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 से 24 जनवरी तक रद। पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस ट्रेन 17 जनवरी तक गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन परिवर्तित मार्ग से चलेगी : पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल के नवीनगर जंक्शन पर नन-इंटरलॉकिग कार्य को लेकर शुक्रवार से पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस ट्रेन 17 जनवरी तक गया-कोडरमा-हजारीबाग टाउन से होते हुए बरकाकाना तक परिवर्तित मार्ग से चल रही है। धनबाद के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि रेल बरवाडी-डेहरी रेलखंड के बीच 18 जनवरी तक करीब आधा दर्जन एक्सप्रेस व पैोंजर ट्रेन रद रहेगी। साथ ही नवीनगर बीड़ी सेक्शन में नन-इंटरलॉकिग को लेकर कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का मार्ग बदल कर चलाई जाएगी। वहीं,18312 बनारस संबलपुर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित मार्ग सोन नगर गढ़वा रोड बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया-मानपुर-कोडरमा हजारीबाग टाउन बरकाकाना तक चलाई जाएगी। 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को 15 से 18 जनवरी तक अपने वास्तविक मार्ग सोननगर-गढ़वा रोड-बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया-मानपुर जंक्शन-कोडरमा-हजारीबाग टाउन बरकाकाना तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन डालटनगंज नहीं आएगी। वहीं,बनारस संबलपुर एक्सप्रेस अपने पूर्व निर्धारित मार्ग सोन नगर गढ़वा रोड बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया मानपुर कोडरमा हजारीबाग टाउन बरकाकाना तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,248