एबीएन न्यूज नेटवर्क, जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलड़ीहा पंचायत के कालापत्थर गांव से तीन बच्चों की मां राजवती भक्त अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना 21 मई की बतायी जा रही है। मामले को लेकर पति रतन भक्त ने जादूगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कर पत्नी को वापस लाने की गुहार लगायी है।
रतन भक्त ने बताया कि वह काम के सिलसिले में पश्चिम बंगाल गया हुआ था। घर लौटने पर पता चला कि उसकी पत्नी अपनी छह वर्षीय बेटी स्वीटी को लेकर घर से चली गयी है।
पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से करीब 20 हजार रुपये के सोने के गहने और पांच हजार रुपये नकद भी साथ ले गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक मामले का खुलासा कर पाती है।